{"_id":"6ab3b4d3ff90b4e6c103fd03","slug":"taal-basti-peoples-meet-to-forest-officers-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189677-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ताल बस्ती में सड़क-बिजली सुविधा का इंतजार, ग्रामीणों ने डीएफओ से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ताल बस्ती में सड़क-बिजली सुविधा का इंतजार, ग्रामीणों ने डीएफओ से लगाई गुहार
विज्ञापन
ताल बस्ती का प्रतिनिधि मंडल डीएफओ पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
-अगस्त 2023 में बादल फटने से मची थी भारी तबाही, आज तक नहीं हो सका सड़क व बिजली लाइन का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत ताल बस्ती के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपप्रधान अनिल चौधरी के नेतृत्व में वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय पहुंचा और बस्ती की समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि ताल बस्ती में करीब 15 परिवार अपनी पुश्तैनी भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। सड़क न होने के कारण स्थानीय लोगों को अपनी फसलों और घर के मरीजों को कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2023 में बादल फटने से बस्ती में भयंकर तबाही हुई थी। उस समय सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कई दौरे किए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार उस दौरान सड़क मार्ग और बिजली की लाइन का कार्य करवाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक दोनों कार्य नहीं हो सके हैं।
इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अब डीएफओ पांवटा साहिब के समक्ष सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में मोहन सिंह, श्यामलाल, मुकेश कुमार, विकास, सुरजीत सिंह, चरण सिंह, राजेंद्र सिंह, जागर सिंह, रुप सिंह, कांसू राम, दीपचंद, बंता राम और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
अनिल चौधरी ने बताया कि डीएफओ ने जल्द ही ताल बस्ती का दौरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही एफआरए के तहत सड़क को शामिल कर जल्द सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत ताल बस्ती के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपप्रधान अनिल चौधरी के नेतृत्व में वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय पहुंचा और बस्ती की समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि ताल बस्ती में करीब 15 परिवार अपनी पुश्तैनी भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। सड़क न होने के कारण स्थानीय लोगों को अपनी फसलों और घर के मरीजों को कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2023 में बादल फटने से बस्ती में भयंकर तबाही हुई थी। उस समय सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कई दौरे किए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार उस दौरान सड़क मार्ग और बिजली की लाइन का कार्य करवाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक दोनों कार्य नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अब डीएफओ पांवटा साहिब के समक्ष सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में मोहन सिंह, श्यामलाल, मुकेश कुमार, विकास, सुरजीत सिंह, चरण सिंह, राजेंद्र सिंह, जागर सिंह, रुप सिंह, कांसू राम, दीपचंद, बंता राम और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
अनिल चौधरी ने बताया कि डीएफओ ने जल्द ही ताल बस्ती का दौरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही एफआरए के तहत सड़क को शामिल कर जल्द सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही है।