सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three accused arrested

Sirmour News: पांवटा साहिब में सट्टा खिलाते तीन आरोपी पकड़े

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
three accused arrested
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोचा है। पुलिस ने सभी के कब्जे से सट्टे की पर्चियां और 3950 रुपये बरामद किए हैं। राहगीरों को एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर फंसा रहे थे। पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने सूचना के आधार पर रजत निवासी गांव मानपुर देवड़ा को मानपुर देवड़ा लिंक सड़क पर दबोचा। दूसरे मामले में पुलिस चौकी राजबन की टीम ने सुरेंद्र कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी राजबन को सीसीआई कंपनी बस स्टॉप के पास बने रैन शेल्टर से पकड़ा है। तीसरे मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम ने मीन सिंह निवासी गांव भारापुर को दड़ा सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। व्यक्ति अपनी चाय की दुकान से सट्टे का कारोबार चला रहा था। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed