सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of children

Sirmour News: 91 बच्चों को लगाए गए डीपीटी और टीडी के टीके

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination of children
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर

पांच सरकारी स्कूलों में आयोजित हुए विशेष टीकाकरण शिविर

डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस से बचाव के लिए चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 91 बच्चों को डीपीटी और टीडी के टीके लगाए गए।
बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडईवाला और खारको में आयोजित शिविर के दौरान पांच वर्ष आयु वर्ग के 11 बच्चों को डीपीटी तथा 10 वर्ष आयु वर्ग के 22 बच्चों को टीडी का टीका लगाया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी, जीपीएस बलसार और जीपीएस धंगवाला में आयोजित टीकाकरण अभियान के दौरान 28 बच्चों को डीपीटी और 30 बच्चों को टीडी की खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीपीटी और टीडी टीके बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से स्कूलों में जाकर पात्र बच्चों का टीकाकरण कर रहा है ताकि कोई भी बच्चा इन आवश्यक टीकों से वंचित न रहे।
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed