सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat crops purchaging in sirmaur

Sirmour News: वर्ष 2026 में सिरमौर के किसानों ने हिमाचल प्रदेश में बेची सर्वाधिक गेहूं की फसल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheat crops purchaging in sirmaur
विज्ञापन
-पांवटा गेहूं खरीद केंद्र सर्वाधिक 1563 मीट्रिक टन खरीद के साथ प्रदेश भर में रहा अव्वल


-सिरमौर जिले के 640 किसानों से कुल 1977 मीट्रिक टन गेहूं फसल की खरीद : अक्षित शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में गेहूं खरीद कार्य पूरा हो चुका है। इस बार जिला सिरमौर सबसे अधिक गेहूं बेचकर प्रथम स्थान पर रहा है। प्रदेश के नौ खरीद केंद्रों में 1,035 किसानों से कुल 4,567 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इसमें पांवटा साहिब खरीद केंद्र में 408 किसानों से 1,563 मीट्रिक टन खरीद के साथ प्रदेश में अव्वल रहा है।
वहीं, कांगड़ा के रियाली केंद्र में 180 किसानों से कुल 1200 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरे तथा नालागढ़ मार्किट यार्ड केंद्र 147 किसानों से 500 मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। पांवटा साहिब केंद्र में गेहूं फसल खरीद का कुल लक्ष्य 700 मीट्रिक टन था, विभाग ने 1,563 मीट्रिक टन खरीद की है। वहीं, धौलाकुआं केंद्र में 300 मीट्रिक टन लक्ष्य से आगे निकलते हुए 414 मीट्रिक टन फसल खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति जिला सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सबसे अधिक गेहूं की खरीद जिला सिरमौर में की गई है। यहां तय लक्ष्य से दोगुना गेहूं खरीद हुई है। सभी किसानों के सीधा बैंक खातों में पैसे डाले गए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सिरमौर जिला में गेहूं खरीद का लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन रखा गया था जिसकी अपेक्षा विभाग ने 1,977 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं गेहूं खरीद केंद्र पर 414 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई, जबकि पांवटा साहिब गेहूं खरीद केंद्र पर 1,563 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में 640 किसान गेहूं बेचने पहुंचे जिनको सीधे बैंक खातों में तय समय अनुसार भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed