{"_id":"6a3599fc4f62107c84009647","slug":"100-people-benefited-from-the-financial-inclusion-camp-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-171998-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में वित्तीय समावेशन शिविर का 100 लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में वित्तीय समावेशन शिविर का 100 लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
सोलन की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में यूको बैंक की ओर से आयोजित वित्तीय समावेशन विशेष अभियान के दौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृष्णगढ़ पंचायत में ग्रामीणों को दी गई बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन की कृष्णगढ़ पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत एक विशेष शिविर आयोजित हुआ। इसमें लगभग 100 लोगों ने बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन और जनजागरूकता बढ़ाना था। वित्तीय सेवा विभाग के निदेशक विवेक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूको बैंक सोलन की अंचल प्रमुख पूजा चंद और अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। विवेक गुप्ता ने कहा, वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ते हुए बैंकिंग, बीमा, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है। गुप्ता ने डिजिटल वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित उपयोग का आह्वान किया। शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पूजा चंद ने बताया कि बैंकिंग सेवाओं को हर नागरिक तक सरल ढंग से पहुंचाना बैंकों की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता
अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने कहा, वित्तीय समावेशन के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। मोदगिल ने ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।