{"_id":"6ae9c49a43392e92db0759fc","slug":"accused-arrested-from-rajasthan-solan-news-c-176-1-ssml1041-183682-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एटीएम उखाड़ने की कोशिश के मामले में राजस्थान से एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एटीएम उखाड़ने की कोशिश के मामले में राजस्थान से एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने सीसीटीवी पर पोत दिया था काला रंग, अलार्म बजने से टली थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंजाब नेशनल बैंक की चेवा शाखा में एटीएम को उखाड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने का असफल प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना धर्मपुर और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को राजस्थान से दबोचा है।
28 अक्तूबर को चेवा शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मध्यरात्रि को अज्ञात बदमाशों ने बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश औजारों के साथ एटीएम कक्ष में घुसे और उन्होंने अपनी पहचान छिपाने तथा निगरानी प्रणाली को फेल करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों, कार्ड रीडर स्लॉट और रसीद प्रिंटर पर काला रंग पोत दिया। इसके बाद उन्होंने एटीएम के कैश डिस्पेंसर वॉल्ट को तोड़ने का प्रयास किया। बदमाशों की लाख कोशिशों के बावजूद समय पर सुरक्षा अलार्म बजने के चलते वे नकदी चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि, इस दौरान आरोपियों ने एटीएम मशीन और बैंक परिसर को भारी नुकसान पहुंचाया। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर और जिला साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी वीरेंद्र सिंह पुनिया पुत्र बनी सिंह निवासी गांव ओऊ, डाकघर, तहसील व जिला डीग, राजस्थान गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए आगामी जांच जारी है।