{"_id":"6a8d9df68ea7d73521009d32","slug":"agitation-by-workers-solan-news-c-176-1-sln1015-177309-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू के सेक्टर-2 के उद्योग के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू के सेक्टर-2 के उद्योग के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सितंबर को दस्तावेजों के साथ प्रबंधन को श्रम अधिकारियों ने बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-2 स्थित एक उद्योग में दर्जनों कर्मचारियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने उद्योग के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन उन्हें बिना पूर्व सूचना के नौकरी से हटाने की धमकी दे रहा है।
पुलिस भी एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद रही। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मामले का समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। स्थिति बिगड़ने पर जिला सोलन श्रम विभाग ने हस्तक्षेप किया। विभाग ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए सोलन स्थित कार्यालय बुलाया। बैठक में कर्मचारियों और उद्योग प्रबंधन ने अपना-अपना पक्ष रखा। जिला सोलन श्रम अधिकारी पृथ्वी ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। प्रबंधन को 2 सितंबर को श्रम विभाग के कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कर्मचारियों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज लाने को कहा गया है। दस्तावेज और दोनों पक्षों के पक्ष को देखने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं। यह औद्योगिक संबंध संहिता के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का उल्लंघन है। किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के लिए रोजगार की शर्तों और लागू श्रम कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। इसमें लिखित सूचना या उसके बदले वेतन तथा सेवा अवधि के आधार पर देय मुआवजे जैसे प्रावधान शामिल हैं। उद्योगों में काम के समय, अवकाश, वेतन और अनुशासन से संबंधित नियम भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लागू होते हैं।
विज्ञापन
श्रम अधिकारी पृथ्वी ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। 2 सितंबर को प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज के आधार पर विभाग आगे का निर्णय लेगा।