सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on tree plantation and natural farming in Darlaghat.

Solan News: दाड़लाघाट में पौधरोपण और प्राकृतिक खेती पर जोर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on tree plantation and natural farming in Darlaghat.
बरायली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते अतिथि तथा सम्मानित किसानों के साथ कार्यकर्ता
विज्ञापन
बरायली पंचायत में किसान मोर्चा का कार्यक्रम में किसानों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रगतिशील किसान किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। किसान मोर्चा मंडल दाड़लाघाट ने ग्राम पंचायत बरायली के बूथ नंबर-32 में पौधरोपण एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना था। इसमें बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अतिथियों और किसानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों और प्राकृतिक खेती के लाभों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संत राम, निशांत, नरेंद्र और महेंद्र ठाकुर शामिल थे। अतिथियों ने किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने इन किसानों को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। प्राकृतिक खेती के विभिन्न लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। इससे किसानों की लागत कम होती है और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को भी लाभ पहुंचता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

बरायली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते अतिथि तथा सम्मानित किसानों के साथ कार्यकर्ता

बरायली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते अतिथि तथा सम्मानित किसानों के साथ कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed