{"_id":"6a359e7b8c7dc418370cfbfe","slug":"fourth-accused-arrested-from-chandigarh-in-theft-case-solan-news-c-176-1-ssml1041-171946-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोरी मामले में चंडीगढ़ से चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोरी मामले में चंडीगढ़ से चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परवाणू पुलिस ने की कार्रवाई, 10 जून को एफएमसीजी गोदाम में दिया था चोरी को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू पुलिस ने सेक्टर-1 स्थित एफएमसीजी गोदाम में हुई 10 लाख रुपये चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए एक और कामयाबी हासिल की है। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने चौथे शातिर अपराधी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 10 जून की मध्यरात्रि को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 10 लाख का सामान उड़ा लिया था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों सूरजभान निवासी यूपी, दीपक निवासी हरियाणा और राजेंद्र पाल निवासी पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस हिरासत के दौरान हुई कड़ी पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के सूक्ष्म विश्लेषण के बाद इस वारदात में शामिल चौथे व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हुई। आरोपी की पहचान होने के बाद परवाणू पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस टीम ने 17 जून की सुबह आरोपी विवेक नंद निवासी सेक्टर-15सी चंडीगढ़ को उसके आवास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी विवेक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।