सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health of 78 people checked in Brahmin Majra; medicines also distributed.

Solan News: ब्राह्मण माजरा में 78 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, दवाइयां भी बांटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health of 78 people checked in Brahmin Majra; medicines also distributed.
उपस्थित रहे।नालागढ़ के ब्राह्मण माजरा  में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विभागीय अधिकारी व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


नालागढ़(सोलन)। आयुष विभाग के आयुषमान आरोग्य मंदिर नंगल की ओर से ब्राह्मण माजरा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 78 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाई बांटी गई। इस कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने कहा की क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को ड्रग्स से होने वाले नुकसान, अच्छे जीवन-शैली, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। लोगों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाएं। योग गाइड अजैब सिंह नायर व पूजा शर्मा ने लोगों को योग के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर आयुर्वेदिक फार्मा अधिकारी निशाल, प्लांट हैड रजनीश कुमार, एचआर हैड अनिल कुमार, कालीचरण, सोहन लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed