सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hotels educational institutions and offices in Himachal municipal areas will be subject to cleanliness ranking

हिमाचल: नगर निगम क्षेत्रों में होटल, शिक्षण, संस्थानों, कार्यालयों की होगी स्वच्छता रैंकिंग, हर माह रिजल्ट

आदित्य सोफत, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता रैंकिंग होगी। इसका हर माह रिजल्ट भी निकाला जाएगा। जानें विस्तार से...

Hotels educational institutions and offices in Himachal municipal areas will be subject to cleanliness ranking
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में अब होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थानों, बैंकों, निजी व सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता रैंकिंग होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र ने नगर निकायों को अपने स्तर पर सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। सर्वेक्षण के लिए मानक भी निर्धारित किए हैं। इसी के अनुसार व्यवस्था जांचने के लिए कहा है। इसका हर माह रिजल्ट भी निकाला जाएगा। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य परिसरों में लोगों को ओर बेहतर सफाई व्यवस्था रखवाना है।
Trending Videos

 

अगल-अलग कैटेगरी में रिजल्ट निकलेगा और संस्थानों को पहले, दूसरे व तीसरे स्तर की रैंकिंग दी जाएगी। इसमें न गीला और सूखा कूड़ा किस प्रकार पृथक किया जाता है, कहां फेंका जाता है, समेत अन्य जानकारी ली जाएगी। वहीं, सफाई और शौचालयों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। मानकों को पूरा न करने पर उन्हें दुरुस्त करने के बारे में भी कहा जाएगा। केंद्र सरकार के स्वच्छता रैंकिंग के तहत ही स्थानीय स्तर पर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

इसकी जानकारी केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड होगी। अगर कहीं खामियां पाई जाती हैं तो योजना भी तैयार की जाएगी। गौर रहे कि प्रदेश में छह नगर निगम हैं। इनमें शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बद्दी और पालमपुर शामिल हैं। इन नगर निगम क्षेत्रों के तहत सभी जगहों का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए नगर निगम में टीम भी गठित कर दी गई है। टीम की ओर से सर्वेक्षण करना भी शुरू कर दिया है। ये सर्वेक्षण 10 दिनों में पूरा कर रिजल्ट भी निकाला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह होगा सर्वेक्षण
इस सर्वेक्षण की खासियत यह है कि यह हर माह किया जाएगा। अभी तक इस प्रकार का कोई सर्वेक्षण नहीं किया जाता है। साल में एक बार स्वच्छता सर्वेक्षण होता है, लेकिन अब शहरों को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना तैयार की है। इस दौरान नगर निगम की टीम हर माह कार्यालयों समेत सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सफाई को लेकर निरीक्षण करेगी। नगर निगम सोलन के तहत सर्वे शुरू हो गया है। यहां पर संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई निरीक्षक व अन्य की टीम भी बनाई गई है। कार्यालयों समेत होटलों व अन्य जगहों में निरीक्षण किया जाएगा। आगामी दिनों में इसे कंपाइल भी किया जाएगा और अपलोड किया जाएगा।

नगर निगम क्षेत्र में आने वाले होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थानों, बैंकों, निजी व सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी। इसमें सफाई समेत अन्य कई प्रकार की चीजों का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के बाद संस्थानों को रैंकिंग दी जाएगी। प्रदेश के सभी नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। -चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed