{"_id":"6a359f435cd1925bd90ecee7","slug":"illegal-encroachments-built-over-roadside-drains-on-the-dharampur-subathu-road-were-demolished-solan-news-c-176-1-ssml1041-171952-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर-सुबाथू सड़क किनारे नालियों के ऊपर बने अवैध कब्जे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर-सुबाथू सड़क किनारे नालियों के ऊपर बने अवैध कब्जे तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने की कार्रवाई
सड़क के दोनों ओर नालियों का काम शुरू, अतिक्रमण हटने से बढ़ी सड़क की चौड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर बाजार में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की ओर से वीरवार शाम को सड़क किनारे नालियों के निर्माण में बाधा बन रहे कारोबारियों के अवैध कब्जों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार से सड़क के दोनों ओर नालियों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थानीय कारोबारियों को पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि वे दुकानों के आगे सड़क तक बढ़ाए गए अवैध कब्जों को खुद ही हटा लें। विभाग ने स्पष्ट किया था कि यदि कारोबारी खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो विभाग को मजबूरन कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसके बावजूद जब दुकानदारों ने कब्जे नहीं हटाए, तो लोक निर्माण विभाग की टीम ने खुद मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। कब्जे टूटने के बाद बाजार में सड़क की चौड़ाई में भी काफी इजाफा देखने को मिला, जिससे यातायात भी सुगम होगा।
सालों पुरानी गंदगी की हुई सफाई
शुक्रवार को नालियों का पक्का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विभाग की ओर से नालियों की विशेष सफाई करवाई गई। पिछले कई वर्षों से नाली में जमा गंदे पानी, कीचड़ और भारी मात्रा में फंसे कूड़े-कचरे को बाहर निकाला गया, ताकि नया निर्माण करते समय कोई गंदगी अंदर दबी न रहे और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
अवैध सीढ़ियां लगाने और सामान रखने पर रहेगी रोक
विभाग ने सख्त लहजे में कारोबारियों को सचेत किया है कि नालियों के निर्माण के बाद भी किसी को भी सड़क की तरफ अवैध सीढ़ियां लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, नालियां बनने के बाद कोई भी दुकानदार उनके ऊपर अपनी दुकान का सामान नहीं सजा पाएगा। विभाग के अनुसार, सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बढ़ाई गई दुकानों पर भी आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सहायक अभियंता ने की लोगों से अपील
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिल कुमार ने बताया कि सड़क किनारे नालियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि बाजार में पानी इकट्ठा न हो। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि नालियां बनने के बाद उन पर अपना सामान न रखें और विकास कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभागीय कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें।