{"_id":"6ae1ecd10c3616765c0552cc","slug":"in-jhadmajri-the-badi-mali-major-wrestling-contest-ended-in-a-draw-while-chaman-won-the-chhoti-mali-minor-wrestling-contest-solan-news-c-176-1-ssml1044-183088-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झाड़माजरी में बड़ी माली बराबरी पर और चमन ने जीती छाेटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झाड़माजरी में बड़ी माली बराबरी पर और चमन ने जीती छाेटी माली
Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी में दंगल का शुरू कराते हुए मंदिर सेवा दल के प्रधान हरबसं लाल ठाकुर-स्रोत, समिति।
दंगल में 200 से अधिक पहलवानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में हनुमान मंदिर सेवा दल की ओर से प्रधान हरबंस लाल ठाकुर के नेतृत्व में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लेकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दंगल में बड़ी माली के लिए जम्मू के नदीम डोडा और बाज खरौनी के पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। छोटी माली में रोहतक के सुमित और चमन पंडित के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें चमन पंडित विजयी रहे। कमेटी की ओर से बड़ी माली के लिए 51 हजार और छोटी माली के विजेता को 41 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विधायक चौधरी राम कुमार ने आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। जिला उपाध्यक्ष अछरपाल कौशल और सुरेंद्र रघुवंशी ने भी 11-11 हजार रुपये, जबकि रामजी दास ने 5100 रुपये का योगदान दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हनुमान मंदिर सेवा दल के अध्यक्ष संजीव बस्सी, संरक्षक धर्मेंद्र ठाकुर रिंकू सहित कमेटी के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह सेवा दल का दूसरा बड़ा कुश्ती दंगल था। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।