Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inadequate security arrangements at Rishi Apartments; there is neither a main gate nor a security wall.

Solan News: कॉलोनी का हाल

Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inadequate security arrangements at Rishi Apartments; there is neither a main gate nor a security wall.
बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद
ऋषि अपार्टमेंट में सुरक्षा के नहीं उचितइंतजाम; न मेन गेट, न ही सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

- बद्दी के ऋषि अपार्टमेंट में सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं, रोज नहीं उठ रहा कूड़ा
- स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरों का अभाव, असामाजिक तत्वों से खतरा
कॉलोनी का हाल अभियान भाग-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक शहर बद्दी के ऋषि अपार्टमेंट में मुख्य प्रवेश द्वार ही नहीं है। बाहरी लोग बिना रोक-टोक अंदर आ रहे हैं। सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं है। कूड़ा भी नियमित रूप से नहीं उठता। स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरों का अभाव है। ऐसे में यहां पर असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है।
वर्ष 2012-13 में डेवलप किए गए इन अपार्टमेंट में 237 मकान हैं जिनमें करीब 1500 लोग रहते हैं। डेढ़ दशक बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बरसात में उगी झाड़ियां अभी तक नहीं हट पाई हैं। नियमित रूप से कूड़ा न उठने से गंदगी बनी रहती है। मुख्य गेट व सुरक्षा दीवार की कमी के चलते यह अपार्टमेंट रहने के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट

कई बार हो चुकीं चोरी की घटनाएं
सोसायटी के प्रधान विधर दत्त तिवारी ने बताया कि अपार्टमेंट में अभी तक मुख्य प्रवेश द्वार नहीं है। इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोसायटी में सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं हैं। यहां कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग 2-3 महीने पहले चोर मंदिर से दान पेटी भी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट सफाई एवं गार्डन की समस्या

उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि गार्डन में नियमित सफाई नहीं होती और घास की कटाई भी समय पर नहीं की जा रही है। गार्डन में सांप निकलने का खतरा बना रहता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है।

सीएम हेल्पलाइन पर भेजी शिकायत लेवल-3 पर
कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। अपार्टमेंट से रोज कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई जो वर्तमान में लेवल-3 पर है। शिकायत के बाद कचरा निस्तारण की व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है लेकिन नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

इनसेट

बाउंड्री वाल न होने से चोरों के घुसने का खतरा
महासचिव शेलेंद्र कुमार ने बताया कि सोसायटी के चारों ओर बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण चोर किसी भी तरफ से अंदर प्रवेश कर सकते हैं। इससे सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है।


इनसेट
सुरक्षा दीवार, मुख्य गेट जल्द बनेगा, सीसीटीवी कैमरे होंगे चालू
ऋषि अपार्टमेंट के प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट की सुरक्षा दीवार गिर गई थी। अपार्टमेंट के साथ लोगों की जमीन है। निशानदेही के बाद यहां पर सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएंगे। मुख्य गेट जल्द बनेगा। नियमित कूड़ा न उठाए जाने को लेकर पर बीबीएनडीए और नगर निगम को पत्र लिखा है।

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

बद्दी के  ऋषि अपार्टमेंट में उगी बरसाती झाडि़यां –संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed