{"_id":"68c56c90707ade5c670c7d98","slug":"jagtar-singh-became-president-jaikishan-rana-was-elected-secretary-solan-news-c-176-1-ssml1044-152666-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जगतार सिंह बने अध्यक्ष, जयकिशन राणा चुने गए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जगतार सिंह बने अध्यक्ष, जयकिशन राणा चुने गए सचिव
विज्ञापन

विज्ञापन
नालागढ़ के पेंशनरों ने संयुक्त संघर्ष समिति का किया गठन
अक्तूबर में होने वाली आंदोलन में समिति के पदाधिकारी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ इकाई कल्याण संगठन व कल्याण मंच के दोनों संगठनों ने प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आदेश पर संयुक्त रूप में बैठक की। इस दौरान दोनों संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया। इसमें जगतार सिंह को अध्यक्ष व जय किशन राणा को सचिव बनाया गया। वचन दास, अजीत सिंह, श्याम लाल, नजामूद्दीन, रत्न लाल, नंद लाल बट्टू, रामलोक चौधरी, केवल गुप्ता, रविंद्र शर्मा, दलीप सिहं को सदस्य मनोनीत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समय पर पेंशन न मिलने पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। पेंशन के बजट में स्थायी समाधान कर पहली तारीख को पेंशन देने की गुहार लगाई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति ने दस सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रबंध निदेशक को दिया था परंतु आज तक परिवहन पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया जो कि अन्याय है। इसलिए सभी इकाइयों में संयुक्त संघर्ष समितियों का गठन किया जा रहा है ताकि अपने हक पाने के लिए हम एक जुट होकर इस लड़ाई को लड़ सके। उन्होंने सरकार व निगम प्रबंधन को आगाह किया कि दूसरे विभागों की तरह ही भी सभी भुगतान किए जाएं। पेंशन पहली तारीख को देना सुनिश्चित की जाए और उच्च न्यायालय से आए फैसलों का मान समान करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश विभाग को दिए जाएं और चिकित्सा बिलों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। वृद्धावस्था में हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए। अक्तूबर माह में संयुक्त संघर्ष समिति विशाल आंदोलन करने को मजबूर होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश में आपदा से जानमाल को हुए नुकसान के लिए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत का आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Trending Videos