{"_id":"6af6aea432fc0902540b3c15","slug":"kasauli-man-arrested-for-threatening-woman-with-pistol-solan-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार; खुदकुशी की भी दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार; खुदकुशी की भी दी धमकी
Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
सोलन के कसौली क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंचकर खुद को गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
विज्ञापन
एसपी सोलन टी साई वर्मा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद आत्महत्या करने की धमकी भी दी। बाद में महिला का पीछा करते हुए वह पुलिस चौकी कुठाड़ पहुंच गया, जहां उसने खुद को गोली मारने की धमकी दी। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर को बंगोआ निवासी महिला के घर में हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला और बेटे को दिखाई पिस्तौल
पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेंद्र कुमार महिला के घर में घुस आया था। इस दौरान उसने महिला और उसके बेटे के सामने पिस्तौल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने महिला और उसके बेटे को धमकाने के साथ खुदकुशी करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी
मामले में घटनाक्रम तब और गंभीर हो गया, जब शाम करीब पांच बजे आरोपी दोबारा महिला के पास पहुंचा। वह महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंच गया। पुलिस चौकी में भी आरोपी ने पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुठाड़ पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया।
पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच
एसपी टी साई वर्मा के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में अन्य पहलुओं को लेकर अन्वेषण जारी है।