सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ladani will receive the business license after address verification.

Solan News: एड्रेस वेरिफिकेशन के बाद लदानी को मिलेगा कारोबार का लाइसेंस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन मंडी समिति ने लिया निर्णय, पहले आधार कार्ड से होता था पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन की सब्जी और फल मंडियों में बिना लाइसेंस के लदानी कारोबार नहीं कर पाएंगे। इसके लिए लदानियों का पहले एड्रेस वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। इससे पहले लदानी का पंजीकरण सिर्फ आधार कार्ड से ही हो जाता है, लेकिन कई बार लदानियों की ओर से पेश किए गए आधार कार्ड में गड़बड़ी पाई जाती थी। इसके बाद अब मंडी समिति ने एड्रेस वेरिफिकेशन के बाद लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार सोलन, परवाणू फल और सब्जी मंडी में तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, बंगलूरू समेत अन्य राज्यों से लदानी टमाटर समेत सेब खरीद के लिए पहुंचते है। इन मंडियों में हर साल अरबों रुपये का कारोबार होता है। इस बीच किसान अपना माल आढ़ती के माध्यम से लदानियों को देता है। इसमें कई बार लदानी किसान-बागवानों की पैदावार को खरीदकर ले जाता है, लेकिन उसकी राशि उन्हें नहीं मिलती है। इस बीच लदानियों की ओर से दिया गया आधार कार्ड समेत अन्य एड्रेस भी गलत पाया जाता है। किसान-बागवानों समेत आढ़तियों को ठगी से बचाने के लिए मंडी समिति ने यह निर्णय लिया है। इन दिनों मंडी समिति सेब, टमाटर समेत अन्य सब्जियों के सीजन की तैयारी कर रही है। सोलन मंडी में प्रवेश द्वार, मार्ग, पेयजल की व्यवस्था समेत ऑक्शन स्टेज तैयार किया जा रहा है। परवाणू सेब मंडी में शौचालय व्यवस्था, सड़क समेत किसान-बागवानों की ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जुलाई के दो सप्ताह बाद सब्जी मंडी में सेब पहुंचना शुरू हो जाएगा।
कोट
सेब और टमाटर सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिना लाइसेंस के लदानियों और आढ़तियों को मंडियों में कार्य नहीं कर सकेंगे। लदानियों को कारोबार करने से पहले लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद मंडी समिति संबंधित लदानियों के एड्रेस को वेरिफाई करेगी। इसके बाद वह कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव सूद,सचिव, मंडी समिति, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed