सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Paddy transplantation begins in BBN; farmers pick up the pace following rainfall.

Solan News: बीबीएन में धान की रोपाई शुरू, बारिश के बाद किसानों ने बढ़ाई रफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy transplantation begins in BBN; farmers pick up the pace following rainfall.
बद्दी के लोधी माजरा पंचायत के नंदपुर गांव में धान के लिए खेत तैयार करते हुए किसान- संवाद।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किसानों को कम अवधि वाली किस्म लगाने की दी सलाह

क्षेत्र में करीब 6,000 हेक्टेयर भूमि पर की जाती है धान की खेती

संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीएन क्षेत्र में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। जिन इलाकों में हाल की बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, वहां किसानों ने रोपाई तेज कर दी है। वहीं, कम बारिश वाले क्षेत्रों में किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को इस सीजन में डबल क्रॉस प्रजाति की धान लगाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यह कम समय में पककर तैयार हो जाती है और अपेक्षाकृत अधिक उत्पादन देती है। बीबीएन क्षेत्र में करीब 6,000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है। फिलहाल शुरुआती चरण में कुछ किसान सिंगल क्रॉस किस्म की बुवाई कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश किसान अब डबल क्रॉस किस्मों की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सिंगल क्रॉस धान 135 से 140 दिनों में तैयार होती है, जबकि डबल क्रॉस किस्में 115 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती हैं। किसानों का कहना है कि चंगर क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण रोपाई प्रभावित है, जबकि बद्दी और नालागढ़ के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश के चलते काम तेजी से शुरू हो गया है। दभोटा के सुरमुख सिंह, मझोली के सुच्चा सिंह, बरुणा के विनोद ठाकुर, पंजेहरा के राज कुमार और भोगपुर के सुरेंद्र सहित कई किसानों ने बताया कि नमी मिलने के बाद उन्होंने रोपाई शुरू कर दी है। वे डबल क्रॉस की 8144, 8174, 7074, डीकेसी और सांबा गोल्ड जैसी किस्में लगा रहे हैं। लोदी माजरा पंचायत के नंदपुर गांव के किसान मनोहर लाल ने बताया कि बद्दी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है, जिससे खेतों में नमी बनी हुई है और रोपाई कार्य शुरू हो चुका है।
कोट
जिन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश हुई है, वहां धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। मझौली और चंगर क्षेत्र के किसान अभी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद रोपाई कर सकें। किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए डबल क्रॉस प्रजाति का बीज लगाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल ठाकुर,कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed