{"_id":"6a3837c28790078b670b3465","slug":"panchakarma-at-ayurvedic-hospital-solan-application-process-for-training-begins-solan-news-c-176-1-ssml1040-172122-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पंचकर्म\n प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रकिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पंचकर्म प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रकिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभ्यर्थी चार जुलाई को शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
12वीं कक्षा के अंकों के हिसाब से निकाली जाएगी मेरिट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पंचकर्म तकनीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए जिलेभर से 16 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अब आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। यह प्रकिया 4 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयुष विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रकिया पूरे एक साल तक चलेगी। इसमें प्रतिभागियों के चयन के लिए 12वीं कक्षा के अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी, जिसमें 8 लड़कों और 8 लड़कियों को चुना जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचकर्म चिकित्सा से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे वे आयुर्वेद के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की प्रभारी डॉ. अनीता गौतम न कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए कौशल विकास रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि आयुर्वेद और पंचकर्म की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग की ओर से शुरू किया गया है।
कोट
रोजगार के लिए सुनहरा अवसर
आयुष विभाग की ओर से शुरू किया गया यह पाठ्यक्रम कई युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को एससीवीटी के माध्यम से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थी आयुष अस्पतालों, वेलनेस सेंटारों, पंचकर्म केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पंजीकृत आयुर्वेदिक चिकित्सक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पंचकर्म तकनीशियन के रूप में कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
- डॉ. निशा वर्मा पंवर
जिला आयुष अधिकारी, आयुष विभाग सोलन