सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Potholes being filled with soil, yet the road surface breaks apart again by evening.

Solan News: मिट्टी से भर रहे गड्ढे, शाम तक फिर उखड़ रही सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Potholes being filled with soil, yet the road surface breaks apart again by evening.
रामशहर मार्ग पर भरी गई मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
रामशहर बाजार और शिमला-मटूली मार्ग पर उड़ रही धूल, दुकानदारों, विद्यार्थियों व वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर बाजार और शिमला-मटूली मार्ग की जर्जर हालत स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था कुछ घंटों से अधिक नहीं टिक पा रही है। स्थानीय निवासी कमल, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, वेदप्रकाश और महेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गड्ढों में मिट्टी डाली जाती है, लेकिन दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण शाम तक मिट्टी हट जाती है और गड्ढे फिर से उभर आते हैं। इससे सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान प्रभावित हो रहा है। वहीं, ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों और धूल के बीच वाहन चलाना जोखिम भरा बन गया है। इसी मार्ग से स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी रोजाना गुजरना पड़ता है। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि सड़क की खराब स्थिति बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गड्ढों को केवल मिट्टी से भरने के बजाय सड़क का उचित सुधार कार्य किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बार-बार की परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed