सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Provided information to women about safe delivery and vaccination.

Solan News: महिलाओं को दी सुरक्षित प्रसव और टीकाकरण की जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) की ओर से ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से उपरला नंगल व गोल जमाला पंचायत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमएनसीएच) विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और उनके परिवार के सदस्यों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा एवं श्वेता शर्मा ने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम के सेवन, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल, समय पर टीकाकरण व स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु परिवार एवं समाज की मजबूत नींव हैं तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना अत्यंत आवश्यक है।इस सत्र में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed