{"_id":"6adca08a3a752351b30a1946","slug":"raised-awareness-about-substance-abuse-through-a-speech-solan-news-c-176-1-sln1014-182636-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाषण के माध्यम से नशे के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाषण के माध्यम से नशे के प्रति किया जागरूक
Sun, 25 Oct 2026 01:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
आर्य पब्लिक स्कूल सुबाथू में चिट्टा एक जानलेवा नशा विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया
सुबाथू (सोलन)। आर्य पब्लिक हाई स्कूल सुबाथू में शनिवार को ‘नशा एक जानलेवा बीमारी’ विषय पर अंतर-स्कूली भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों पर विचार साझा किए।
प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक ओपी तंवर, सेवानिवृत्त प्राध्यापक राजेंद्र दिनेश और सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हेमंत जोशी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
ओपी तंवर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नशे की लत युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रही है। इससे बचाव के लिए सामाजिक जागरूकता और ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर ओपी तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण ठाकुर ने निर्णायक मंडल, अन्य स्कूलों से आए शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए ऐसे सामाजिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।