फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A heap of problems in the colony; residents troubled by filth and sewage issues.

Solan News: काॅलोनी में समस्याओं का अंबार, गंदगी और सीवरेज से लोग परेशान

Sun, 25 Oct 2026 01:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Oct 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
A heap of problems in the colony; residents troubled by filth and sewage issues.
बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।
कालोनी का हाल भाग चार
विज्ञापन

बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-4 में खाली प्लाट से कई दिनों से नहीं उठा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-4 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कॉलोनी के भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है। छतों से पानी टपकता है और दीवारों पर पेड़ उग आए हैं। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हैं, जहां आवारा पशु कूड़ा बिखेर रहे हैं। वहीं, सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और भवनों के आसपास फैल रहा है, जिससे लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-4 में 608 मकान हैं, जिनमें करीब पांच हजार लोग रहते हैं। यह कॉलोनी हिमुडा के अधीन है और वर्ष 1999 में बनाई गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने यहां मकान खरीदे थे, तब उन्हें बेहतर सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन अब यहां रहना मुश्किल होता जा रहा है। सीवरेज लाइन चोक होने से भवनों के सामने गंदगी बह रही है। कुछ भवनों में लगातार पानी टपक रहा है। कॉलोनी परिसर के एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर लगे हैं। कुत्ते और गोवंश कूड़े को इधर-उधर फैला रहे हैं।
विज्ञापन


पार्क की हालत खराब, बच्चों के खेलने की सुविधा नहीं
कॉलोनी में पिछले 11 वर्षों से रह रहे पंजाब निवासी शेर सिंह ने बताया कि पार्क की हालत काफी खराब है। पार्क में बरसाती घास उगी हुई है, जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। बच्चे इसी घास में खेलते हैं। पार्क में बच्चों के लिए झूले भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा नहीं उठने से फैल रही गंदगी
महेश निषाद ने बताया कि खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जेबीआर कंपनी की ओर से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण गंदगी फैल रही है। जानवर भोजन की तलाश में कूड़े को इधर-उधर बिखेर देते हैं। हवा के साथ कूड़ा उड़कर लोगों के घरों के सामने जमा हो जाता है।

सीवरेज ओवरफ्लो होने से बीमारी फैलने का खतरा
मुकेश यादव ने कहा कि कॉलोनी में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है। इस समस्या के बारे में कई बार हिमुडा को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है। इससे कॉलोनी में गंदगी फैल रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

जर्जर भवन और कम स्ट्रीट लाइट से परेशानी
अशोक कुमार ने बताया कि भवनों की दीवारों पर पेड़ उग आए हैं और दरवाजे व खिड़कियां टूट चुकी हैं। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। इसके चलते कई स्थानों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।


कोट
कॉलोनी से कूड़ा उठाने के लिए जेबीआर कंपनी के कर्मचारियों को कहा जाएगा। इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त करवाया जाएगा। संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हिमुडा

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

बद्दी के हिमुडा कालोनी के फेस चार में बिल्डिंग की दीवारों पर उगी घास- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed