{"_id":"6a359e643fbea469410cb788","slug":"ramshahar-wins-night-cricket-tournament-title-solan-news-c-176-1-ssml1040-171983-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाइनल मैच में जमराड़ी की टीम को हराकर जीता 25 हजार रुपये का पुरस्कार
विधायक हरदीप बावा ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। नेर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान रामशहर टीम ने जमराड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावा हरदीप सिंह समापन समारोह में मुख्यातिथि रहे।
फाइनल मैच में जमराड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामशहर टीम ने आसानी से जीत हासिल की। विजेता रामशहर टीम को 25,000 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जमराडी टीम को 21,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। विधायक बावा हरदीप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। विधायक ने आयोजन समिति को 15 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी।
टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। तुषार को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अज्जू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।