{"_id":"6a38343362e80a280f076727","slug":"restoration-of-commerce-stream-at-darlaghat-college-brings-major-relief-to-students-solan-news-c-176-1-sln1003-172162-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज में कॉमर्स संकाय की बहाली, छात्रों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज में कॉमर्स संकाय की बहाली, छात्रों को बड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कॉमर्स संकाय को पुन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय अर्की क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के प्रयासों के बाद संभव हो सका, जिन्होंने मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। जानकारी के अनुसार, पूर्व में छात्र संख्या कम होने के कारण कॉलेज में कॉमर्स संकाय को बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और मुख्यमंत्री से पुनर्विचार का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संकाय को बहाल करने पर सहमति प्रदान की। इस फैसले के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।