{"_id":"6aeb2df34a896f870306fb27","slug":"sampling-in-shops-solan-news-c-176-1-sln1013-183807-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 62 खाद्य पदार्थों की जांच, तेल के दो सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 62 खाद्य पदार्थों की जांच, तेल के दो सैंपल फेल
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फूड टेस्टिंग वैन में की सैंपलों की जांच
अर्की और कुनिहार में दुकानों में मिठाइयों को जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच को और तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने बद्दी में मिठाइयों समेत अन्य दुकानों से 62 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की। सैंपलों की मौके पर ही जांच करने के लिए विभाग की ओर से फूट टेस्टिंग वैन के साथ दुकानों का निरीक्षण किया गया।
पनीर, लड्डू और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई। दो दुकानों के तेल के सैंपलों में खराबी पाई गई। ऐसे में विभाग की टीम ने दोनों दुकानों से करीब 20 लीटर तेल को कब्जे में ले लिया। वहीं विभाग की दूसरी टीम ने अर्की और कुनिहार के बाजारों में दुकानों में बिक रहे खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी मानकों का निरीक्षण किया। टीम की ओर से दुकानों में सफाई और खाद्य पदार्थों की क्वालिटी की जांच की गई। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से अब टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा रहा है, ताकि दिवाली से पहले जिलेभर की अधिकतर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया जा सके।