{"_id":"6a359942857f71303502d333","slug":"shortage-of-negative-blood-group-at-solan-hospital-surgeries-affected-solan-news-c-176-1-ssml1040-171996-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन अस्पताल में नेगेटिव ब्लड की कमी, ऑपरेशन पर पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन अस्पताल में नेगेटिव ब्लड की कमी, ऑपरेशन पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लड डोनर डे अभियान में 30 यूनिट रक्त एकत्र, लेकिन ए, बी और एबी नेगेटिव ब्लड यूनिट नहीं मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ब्लड डोनर डे अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नेगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी बनी हुई है। स्थिति यह है कि मरीजों के ऑपरेशन तक प्रभावित हो रहे हैं। वीरवार को भी एक मामला सामने आया, जब एक मरीज का ऑपरेशन केवल इसलिए रोकना पड़ा क्योंकि अस्पताल में ए नेगेटिव ब्लड यूनिट उपलब्ध नहीं थी। बाद में तीमारदारों को डोनर लेकर आना पड़ा, जिसके बाद ऑपरेशन किया जा सका। दो दिन से चल रहे ब्लड डोनर डे अभियान में अब तक लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है, जिसे टेस्टिंग के बाद ब्लड बैंक में शामिल किया जाएगा। मौजूदा स्थिति के अनुसार अस्पताल में ए पॉजिटिव के 2 यूनिट, बी पॉजिटिव के 18 यूनिट, ओ पॉजिटिव के 17 यूनिट और एबी पॉजिटिव का 1 यूनिट उपलब्ध है। वहीं ए, बी और एबी नेगेटिव ब्लड ग्रुप के एक भी यूनिट मौजूद नहीं हैं, जबकि ओ नेगेटिव के 4 यूनिट शेष हैं। इसी कारण मरीजों को ऑपरेशन के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ब्लड बैंक में यूनिट की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को पहले ही ब्लड उपलब्धता की जानकारी दी जा रही है और जल्द ही नए यूनिट जोड़कर स्थिति में सुधार किया जाएगा।