Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan dmr cordyceps mushroom culture price 10000 rupees

हिमाचल: सोलन में 10 हजार रुपये में मिलेगा कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर, बाजार में एक लाख रुपये किलो तक कीमत

Thu, 26 Nov 2026 10:45 AM IST
Ankesh Dogra ललित कश्यप, सोलन।
ललित कश्यप, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

सोलन स्थित खुंब निदेशालय में कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर 10 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। बाजार में इस मशरूम की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो तक बताई गई है। औषधीय और खाने वाली अन्य मशरूम के कल्चर का शुल्क दो हजार रुपये रखा गया है। संस्थान के कल्चर बैंक में कुल 4,464 कल्चर सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
solan dmr cordyceps mushroom culture price 10000 rupees
मशरूम कल्चर की देखरेख करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मशरूम की खेती और स्वरोजगार से जुड़ने की तैयारी कर रहे किसानों और उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। सोलन स्थित खुंब निदेशालय (डीएमआर) में अब कीड़ा जड़ी मशरूम का कल्चर 10 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। बाजार में इस मशरूम की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है। संस्थान की ओर से कल्चर का शुल्क निर्धारित किए जाने से इच्छुक उत्पादकों को इसकी खेती शुरू करने के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार सामग्री मिल सकेगी। पहले कीड़ा जड़ी मशरूम के कल्चर की कीमत करीब छह से सात हजार रुपये थी। अब इसका शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, औषधीय और अन्य खाने वाली मशरूम के कल्चर के लिए दो हजार रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


निदेशालय के कल्चर बैंक में 4,464 कल्चर सुरक्षित
खुंब निदेशालय के कल्चर बैंक में औषधीय मशरूम, ढिंगरी और बटन मशरूम समेत विभिन्न प्रजातियों के कुल 4,464 कल्चर सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 2,642 जंगली मशरूम प्रजातियों के संरक्षण और शोध पर भी काम किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार, इन कल्चर को वैज्ञानिक मानकों के तहत सुरक्षित रखा जाता है। किसानों और उद्यमियों को उपलब्धता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कल्चर दिए जाते हैं। इससे नए उद्यमियों को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

चार डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखे जाते हैं कल्चर
निदेशालय के विशेषज्ञ डॉ. परमेश के अनुसार, संस्थान में एकत्रित किए गए मशरूम कल्चर को चार डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है। प्रत्येक कल्चर की चार से पांच प्रतियां ट्यूब में तैयार कर संरक्षित की जाती हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसी कल्चर के खराब होने या संक्रमण की स्थिति में उसका मूल नमूना सुरक्षित रखना है। कल्चर को जीवंत और सक्रिय बनाए रखने के लिए हर दो महीने बाद उनका दोबारा रिवाइवल किया जाता है।

क्या होता है मशरूम कल्चर?
मशरूम कल्चर को मशरूम की खेती का मूल बीज या मास्टर बीज कहा जाता है। प्रयोगशाला में अच्छी गुणवत्ता वाली मशरूम के ऊतक या बीजाणुओं को पोषक माध्यम में विकसित किया जाता है। जीवित कोशिकाओं के इसी समूह को कल्चर कहते हैं। इसी कल्चर से आगे स्पॉन तैयार किया जाता है। इसके बाद स्पॉन को खाद या भूसे में मिलाकर मशरूम उगाई जाती है। इस तरह गुणवत्तापूर्ण कल्चर मशरूम उत्पादन की शुरुआती और महत्वपूर्ण सामग्री है।

किसानों तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचाना उद्देश्य
खुंब निदेशालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. बृज लाल अत्री ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कल्चर का संरक्षण करना और किसानों तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचाना है। इससे मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed