सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students sensitized about substance abuse, cyber fraud, and road safety.

Solan News: नशे, साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर स्कूल में पुलिस के विशेष कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। थाना रामशहर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे, साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इसमें करीब 300 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत से सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर नुकसान होते हैं। विद्यार्थियों को नशे से बचाव के उपाय बताते हुए इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध नशीली गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी साझा करने के खतरों से अवगत कराया। सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित एजेंसियों को देने की सलाह दी गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के महत्व के बारे में बताया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed