सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Writer Yadav Kishore Gautam to receive the Sirmour Kala Sangam Award.

Solan News: साहित्यकार यादव किशोर गौतम को मिलेगा सिरमौर कला संगम का सम्मान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू में 28 जून को किया जाएगा समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पहाड़ी एवं हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार यादव किशोर गौतम को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सिरमौर कला संगम की ओर से आगामी 28 जून को प्रदान किया जाएगा। समारोह सिरमौर जिले के ददाहू में आयोजित होगा। इस सम्मान समारोह में अन्य प्रसिद्ध लोगों के साथ यादव किशोर गौतम को उनकी साहित्यिक सेवाओं और रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। गौतम नालागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। वह वर्ष 2019 में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद से साहित्य साधना को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी साहित्य के प्रति रुचि प्रारंभ से ही रही है। उनकी पहली पहाड़ी काव्य कृति वर्ष 2007 में प्रकाशित हुई थी। अब तक उनकी कई साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने पहाड़ी भाषा, संस्कृति और हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सम्मान की घोषणा से साहित्य जगत में खुशी का माहौल है। यादव किशोर गौतम इससे पहले भी साहित्य के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। नालागढ़ साहित्य कला मंच के सचिव एचआर धीमान, कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल और अदित कंसल सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed