सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 posts of insurance advisor will be filled in LIC

Una News: एलआईसी में बीमा सलाहकार के भरे जाएंगे 50 पद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
50 posts of insurance advisor will be filled in LIC
विज्ञापन
साक्षात्कार 17 को हरोली उपरोजगार कार्यालय में होंगे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एलआईसी शाखा कार्यालय ऊना की ओर से बीमा सलाहकार के 50 अस्थायी पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बीमा सलाहकार पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण और न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा पहले तीन वर्षों के लिए 7000 प्रतिमाह (महिला) और 5000 प्रतिमाह (पुरुष) सहित इंसेंटिव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01975-226192, 79860-17859 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed