फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ajay Kumar dropped his bike after spotting a snake's tail before starting it.

Una News: बाइक स्टार्ट करने से पहले दिखी सांप की पूंछ, अजय कुमार ने गिरा दी बाइक

Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar dropped his bike after spotting a snake's tail before starting it.
गगरेट (ऊना)। गगरेट बाजार में वीरवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकानदार अजय कुमार घर जाने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने लगे। बाइक स्टार्ट करने से ठीक पहले उनकी नजर उसमें छिपे सांप की पूंछ पर पड़ गई। सांप को देखते ही अजय कुमार सिहर उठे और घबराहट में बाइक नीचे गिरा दी।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही स्थानीय युवक रोहित लखनपाल, सोनू व अन्य युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने सावधानी बरतते हुए डंडे की मदद से बाइक की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि सांप बाइक की हेडलाइट और हैंडल के आसपास लिपटा हुआ था।
विज्ञापन

युवकों ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाल लिया। बाइक से निकलते ही सांप साथ लगती नाली की तरफ तेजी से भागा और देखते ही देखते नाली में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि अजय कुमार ने बाइक स्टार्ट करने से पहले ही सांप को देख लिया, अन्यथा अनजाने में बाइक स्टार्ट करने पर अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती थी। घटना के बाद गगरेट बाजार में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed