फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Body of a young man found near railway track; suspected to have been struck by a train

Una News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Sat, 24 Oct 2026 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Oct 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near railway track; suspected to have been struck by a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
रेलवे पुलिस चौकी को सुबह ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक बृहस्पतिवार रात दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस से उतरते समय ट्रेन की चपेट में आया होगा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मृतक ने पीले रंग की हुडी पहन रखी थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस चौकी ऊना के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। युवक की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article