फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una markets adorned with colorful *karvas* for Karwa Chauth

Una News: करवा चौथ के लिए रंग-बिरंगे करवों से सजे ऊना के बाजार

Sat, 24 Oct 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Oct 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Una markets adorned with colorful *karvas* for Karwa Chauth
10 से 50 रुपये तक कीमत, सुहागिनों में पुश्तैनी परंपरा निभाने का उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। करवाचौथ नजदीक आते ही ऊना के बाजार रंग-बिरंगे मिट्टी के करवों से सज गए हैं। सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखने वाले करवों की कीमत 10 से 50 रुपये तक है। आकर्षक रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध करवे महिलाओं को लुभा रहे हैं।
करवाचौथ पर मिट्टी का करवा देने की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। इसे सुहाग, प्रेम और पारिवारिक रीति-रिवाजों का प्रतीक माना जाता है। आधुनिकता के दौर में भी महिलाएं इस परंपरा को उत्साह से निभा रही हैं और अपनी पसंद व बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

करवा देना उनके परिवार की पुरानी परंपरा है। घर की बुजुर्ग महिलाओं से इस रस्म के बारे में जानकर नई पीढ़ी भी इसे आगे बढ़ा रही है। करवाचौथ व्रत के साथ पारिवारिक परंपराओं और आपसी प्रेम को बनाए रखने का अवसर भी है। -सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मिट्टी के करवे 10 से 50 रुपये तक मिल रहे हैं। अलग-अलग रंगों और डिजाइनों के कारण महिलाएं इन्हें पसंद कर रही हैं। करवों की खरीदारी से बाजार में त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। - अंकाशा, महिला विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed