{"_id":"6ab00f9c5adc76843307036f","slug":"development-projects-worth-125-crore-in-baliwal-to-gain-momentum-mukesh-una-news-c-93-1-una1002-206686-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवाल में 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवाल में 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुकेश
Mon, 21 Sep 2026 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
बालीवाल स्कूल में उपमुख्यमंत्री का स्वागत करती छात्राएं व अन्य। स्रोत संस्थान
ऊना। हरोली की बालीवाल पंचायत में आने वाले एक साल में करीब 125 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इन योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है।
यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीवाल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बालीवाल लंबे समय तक विकास की दृष्टि से पिछड़ा रहा लेकिन अब क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने स्कूल में करीब 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।
साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि अगले सत्र से बालीवाल विद्यालय में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कांगड़ स्कूल में म्यूजिक की कक्षाएं भी शुरू होंगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, ग्राम पंचायत कांगड़ के प्रधान विनोद कुमार बिट्टू, अशोक ठाकुर, केवल सिंह औजला और प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल आदि मौजूद रहे।