{"_id":"6ab95972dc16dcb04103b258","slug":"employees-and-pensioners-longing-for-da-bjp-una-news-c-93-1-una1002-207498-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए के लिए तरस रहे कर्मचारी-पेंशनर : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए के लिए तरस रहे कर्मचारी-पेंशनर : भाजपा
Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनराें को महंगाई भत्ते की 15 फीसदी बकाया किस्त न मिलने का आरोप लगाकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा है।
भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कुलदीप दयाल, ऊना मंडल संयोजक राजीव वशिष्ट और पूर्व कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर चुकी है लेकिन प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनरों बकाया राशि के लिए इंतजार कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और वर्ष 2016 से 2022 तक के एरियर का भुगतान भी लंबित है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
चार वर्षों से कर्मचारी अपने हकों के लिए सडक़ों पर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही। नेताओं ने कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने और पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी का वादा किया गया था, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। युवाओं को कम वेतन वाली मल्टी टास्क वर्कर और विभिन्न मित्र भर्तियों तक सीमित किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से 15 फीसदी डीए की बकाया किस्त समेत कर्मचारियों और पेंशनर्ज के लंबित वित्तीय लाभ तुरंत जारी करने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने ऊना में विकास कार्यों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऊना में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए। मिनी सचिवालय, सर्किट हाउस, एमसीएच भवन और पीजीआई सेटेलाइट सेंटर जैसी परियोजनाएं धरातल पर उतरीं। वहीं, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दो साल से क्षतिग्रस्त रामपुर पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।