{"_id":"6aba2fbc258c87474207d0a4","slug":"video-nutrition-month-awareness-programme-anganwadi-badoa-bangana-una-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में जागरूकता कार्यक्रम, करीब 60 महिलाओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में जागरूकता कार्यक्रम, करीब 60 महिलाओं ने लिया हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:43 PM IST
Link Copied
स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही खान-पान से होती है और इसी संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से पोषण माह के तहत सोमवार को खरयालता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जोल सर्कल की पर्यवेक्षिका मधु सुमन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार की जरूरत के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ समाज की नींव है। कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज की भागीदारी भी जरूरी है।
उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार के खान-पान पर विशेष ध्यान देने और दैनिक आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तलमेहड़ा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जागृति दत्ता और डॉ. इंदू भारद्वाज ने भी विशेष रूप से भाग लिया।
दोनों चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वस्थ खान-पान और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं विनोद कुमारी, मिनाक्षी शर्मा, सुषमा देवी, उर्मिला शर्मा, कुसुम लता, सुमन लता, सत्या देवी और कामनी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर स्थानीय वार्ड सदस्य रवि शर्मा, जगदीश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, जसपाल शर्मा, शिमला देवी, कमला देवी और आरती देवी सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।