{"_id":"6a8f3971977ab5bb9c053b4d","slug":"ghanari-school-teams-victorious-in-volleyball-and-kho-kho-una-news-c-93-1-una1002-203763-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वॉलीबाल में चलेट और खो-खो में घनारी स्कूल की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वॉलीबाल में चलेट और खो-खो में घनारी स्कूल की टीम विजयी
Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदपुर बनेहड़ा / मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में खंड स्तरीय अंडर- 14 छात्रा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को राज्य महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य रेणु कालिया ने किया। इस प्रतियोगिता में 173 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
रेणु कालिया ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीएसएसएस चलेट विजेता बना। फाइनल में डीडीएम को मात दी। वहीं खो-खो में घनारी स्कूल की टीम विजयी रही। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान अनिल कुमार, उपप्रधान सीमा कुमारी एवं सभी सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान जगमोहन सिंह, डीएसएसए कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर प्रवीण सहगल, परेड कमांडर बलजिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।