सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hamirpur's impressive win, clash with Kangra in the final

Una News: हमीरपुर की शानदार जीत फाइनल में कांगड़ा से भिड़ंत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 03 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur's impressive win, clash with Kangra in the final
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़ में खेले गए इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में हमीरपुर ने बिलासपुर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Trending Videos

यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तहत आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेती हैं।
टॉस जीतकर हमीरपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बिलासपुर की टीम ने 48 ओवर में 10 विकेट खोकर 216 रन बनाए।
टीम की ओर से आर्यव्रत शर्मा ने 65 रन और दिविजय रंगी ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हमीरपुर की गेंदबाजी में मृदुल सुरोच ने 3 विकेट, प्रिंस ने 2 विकेट और विनय ने भी 2 विकेट लेकर बिलासपुर को बड़े स्कोर से रोका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में ही 217 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर की जीत के हीरो रहे अतुल जसवाल, जिन्होंने 102 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली जबकि अक्षय ने 95 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ हमीरपुर ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 4 मई को पेखुबेला में फाइनल मुकाबला हमीरपुर और कांगड़ा के बीच खेला जाएगा जो काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed