{"_id":"6a4aa0f8c568b3dd99035e5e","slug":"if-the-department-does-not-wake-up-the-youth-will-fill-the-road-potholes-with-voluntary-work-una-news-c-93-1-una1025-197482-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विभाग नहीं जागा तो युवाओं ने श्रमदान से भर दिए सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विभाग नहीं जागा तो युवाओं ने श्रमदान से भर दिए सड़क के गड्ढे
Mon, 06 Jul 2026 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत अरलू खास के भरमौत वार्ड नंबर चार में जर्जर सड़क की अनदेखी से नाराज युवाओं ने रविवार को श्रमदान कर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का बीड़ा उठाया।
युवाओं ने सड़क के गड्ढे भरने के साथ लंबे समय से बंद पड़े नालों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था भी दुरुस्त की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी करीब एक वर्ष पहले ही लोक निर्माण विभाग को दे दी गई थी लेकिन विभाग की ओर से मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विभाग की उदासीनता से परेशान युवाओं ने रविवार को श्रमदान अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क का पैचवर्क कर गड्ढों को भरा गया। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े नालों की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु की गई, जिससे सड़क पर जलभराव की समस्या भी कम हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा कार्य बिना किसी सरकारी सहायता या जनप्रतिनिधि के सहयोग के किया गया। श्रमदान अभियान में बलबीर शर्मा, आकाश शर्मा, समीर शर्मा, मनीष शर्मा, अक्षय शर्मा और आदित्य शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की।