पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Big news for the youth of Himachal 225 jobs available in Dubai-Mauritius

Himachal News: हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

Mon, 06 Jul 2026 03:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

अगर आप हिमाचल प्रदेश से हैं और विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दुबई और मॉरीशस में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Big news for the youth of Himachal 225 jobs available in Dubai-Mauritius
विदेशों में नौकरी का सुनहरा मौका। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। आईएसएफ कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) और मॉरीशस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 225 पदों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन




सीनियर रिक्रूटमेंट अधिकारी मोनिका शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत दुबई में 100 सिक्योरिटी गार्ड, 50 टैक्सी ड्राइवर और 50 बाइक राइडर (फूड डिलीवरी) के पद भरे जाएंगे। वहीं, मॉरीशस में 25 सर्वेयर की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 जुलाई को द मयूर होटल, माल रोड सोलन, 12 जुलाई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, मोतिया प्लाजा, बद्दी, 13 जुलाई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर तथा 14 जुलाई को ग्रीन वैली होटल, चमुखा, सुंदरनगर में आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 23 से 45 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 5 फीट 8 इंच लंबाई, 60 किलोग्राम वजन तथा शरीर पर कोई भी दिखाई देने वाला टैटू नहीं होना चाहिए।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (जहां आवश्यक हो), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति व छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को ₹45,000 से ₹1,50,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, आवास, परिवहन और बीमा जैसी सुविधाएं भी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों को चयन के बाद मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418217918 और 8221862918 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed