सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   IG Vimal Gupta inspected security at Indira Gandhi Sports Complex

Una News: आईजी विमल गुप्ता ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में जांची सुरक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
IG Vimal Gupta inspected security at Indira Gandhi Sports Complex
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवाओं और उपस्थित जनसमूह को एंटी-चिट्टा की शपथ दिलाएंगे
Trending Videos

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 21 को ऊना में होगी एंटी-चिट्टा वॉकथॉन
मंच प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 21 फरवरी को ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शुक्रवार को आईजी विमल गुप्ता ने इंदिरा गांधी खेल परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, मंच प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ आकृति शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु और अनुशासित ढंग से संचालित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा स्टेडियम ऊना से एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वॉकथॉन स्टेडियम से प्रारंभ होकर ऊना बाजार क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं और उपस्थित जनसमूह को एंटी-चिट्टा शपथ भी दिलाएंगे।
इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और नशा निवारण समितियों को जोड़ा है। हजारों विद्यार्थी विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेंगे। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए लगभग 500 बसों की व्यवस्था की गई है। जिन विद्यार्थियों की उस दिन परीक्षा होगी, उन्हें कार्यक्रम से छूट दी जाएगी। प्रत्येक शिक्षण संस्थान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और संबंधित विद्यालयों से अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखा जा सके।
प्रशासन के अनुसार इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज में नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक जागरूकता और सहभागिता को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed