{"_id":"6a9471682f092d32170a3b97","slug":"light-clouds-in-the-morning-afternoon-sunshine-increased-the-humidity-una-news-c-93-1-ssml1047-204174-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर में खिली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर में खिली धूप ने बढ़ाई उमस
Mon, 31 Aug 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में मौसम के तेवर एक बार फिर बदलते नजर आ रहे हैं। रविवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि दोपहर होते-होते धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
सुबह हल्के बादल छाए रहने से मौसम कुछ राहत भरा रहा लेकिन दोपहर में धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई। दिनभर मौसम में नमी बनी रहने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ऊना जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में कुछ गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव का असर कृषि कार्यों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने लोगों को आगामी दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। संवाद