{"_id":"6908f2212a4c0a28880cba37","slug":"medical-report-awaited-in-rajpura-firing-incident-una-news-c-93-1-ssml1048-170855-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राजपुरा में गोली चलने के मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
    Una News: राजपुरा में गोली चलने के मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
 
            	    संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना             
                        
       Updated Tue, 04 Nov 2025 06:47 AM IST
        
    विज्ञापन
    
विज्ञापन
 
                ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत डीहर के राजपुरा गांव में शुक्रवार शाम को घर में रखी बंदूक से गोली चलने के मामले में पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 
                                
उधर घटना में घायल हुई महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को सोमवार को पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस खंगाल रही है कि आखिर बंदूक से गोली कैसे चल गई। इसमें डॉक्टरों की ओर से जारी होने वाली मेडिकल रिपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है।    
             
बताया जा रहा कि महिला अनीता देवी (45) पत्नी देस राज निवासी गांव राजपुरा की शनिवार को भी पीजीआई में सर्जरी हुई। इसके बाद सोमवार को उनको स्वास्थ्य में सुधार के चलते पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। महिला के ससुरालियों और मायका पक्ष ने बताया कि शुक्रवार को घर की छत पर बंदूक को धूप में गर्म करने के लिए रखा गया था।
इस दौरान दोपहर बाद अनीता देवी छत पर रखी लकड़ियों को उठाने के लिए गई। अभी वह लकड़ियां उठा रही थी कि उसकी नजर छत पर रखी बंदूक पर गई।
उसने जैसे ही बंदूक उठाई तो अचानक गोली चल गई। गोली महिला की कमर में लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
                                
Trending Videos