सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nomination process picks up pace, 59 candidates file forms on second day

Una News: नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ा जोर, दूसरे दिन 59 उम्मीदवारों ने भरे परचे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nomination process picks up pace, 59 candidates file forms on second day
विज्ञापन
गगरेट/दौलतपुर चौक/संतोषगढ़/टाहलीवाल/ऊना। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार वीरवार को दूसरे दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड नंबर-एक से संजीव कुमार व सुषमा कुमारी ने नामांकन भरे। वार्ड-3 से सुनीता कुमारी, वार्ड-5 से रजनी देवी, उषा देवी व नीलम रानी, वार्ड-6 से अजय कुमार, वार्ड-7 से सुनीता ने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत गगरेट में कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जिसमें वार्ड-1 से विकास कालिया, कुसुमलता व तरसेम लाल, वार्ड- 2 से नरेंद्र सिंह, वार्ड-3 से सरोज कुमारी व नैंसी ठाकुर, वार्ड-4 से बवीता कुमारी व भावना देवी, वार्ड-5 से बलराम व मंगत राम और वार्ड- 6 से उमेश कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।

इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से छह नामांकन भरे गए हैं, जिसमें वार्ड-1 से गुरदेव सिंह, वार्ड- 4 से वीरेंद्र कुमार व करुण, वार्ड- 5 से राजेंद्र कुमार व माखन सिंह और वार्ड-7 से नीना ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर पंचायत दौलतपुर चौक से 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए। वार्ड -1 से सुनील कुमार, वार्ड -2 से बबीता देवी व अरुणा कुमारी, वार्ड नंबर-तीन से शकुंतला देवी, सुषमा रानी व बीना कुमारी, वार्ड नंबर- 4 से कैलाश कुमार, वार्ड-5 से राकेश कुमार, वार्ड-6 से निर्मला देवी, अनामिका व सुमन कुमारी, वार्ड- 7 से किरण सुर्यैल व रेनु रानी व रेखा कुमारी ने नामांकन भरे हैं।


नगर पंचायत अंब से 11 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

नगर पंचायत अंब से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, जिनमें वार्ड-2 से सर्वजीत सिंह, नीलम देवी व अनुसुइया रानी, वार्ड-3 से स्पर्श शर्मा व इंद्रजीत कौर, वार्ड-4 से आशा देवी, वार्ड-5 से सपना रानी, वार्ड-6 से संदीप कुमार, वार्ड-7 से राजेश कुमारी, वार्ड-9 से संदीप व सुरेश कुमार अरोड़ा ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में नौ नामांकन दर्ज किए गए हैं, जिसमें वार्ड नंबर- एक से अंजुबाला, वार्ड- 2 से संदीप कुमार, वार्ड-3 से चरणजीत कौर, वार्ड-4 से इकबाल सिंह, वार्ड नंबर-5 से बुधराम, वार्ड-6 से कुसुमलता, वार्ड-7 से रुचिका, वार्ड-8 से भजन सिंह तथा वार्ड-9 से अंजना चब्बा ने अपने नामांकन भरे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दो मई को सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। एक मई को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। चार मई को नामांकन की छंटनी की जाएगी। छह मई को तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत ही प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह सात बजे से सायं तीन बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article