{"_id":"698f157bcece1bd42b0b32d1","slug":"objection-raised-on-creation-of-separate-cbse-cadre-in-schools-una-news-c-93-1-una1002-181482-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यालयों में अलग सीबीएसई कैडर बनाए जाने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यालयों में अलग सीबीएसई कैडर बनाए जाने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को मिलना चाहिए अवसर : रमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की जिला ऊना इकाई के प्रधान रमेश कुमार मेहरा ने प्रदेश सरकार का ओर से विद्यालयों में अलग सीबीएसई कैडर बनाए जाने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न में परिवर्तित किया गया है, वहां पहले से कार्यरत योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को ही अध्यापन का अवसर मिलना चाहिए।
रमेश कुमार मेहरा ने स्पष्ट किया कि इन-सर्विस शिक्षकों से दोबारा परीक्षा लेना या अलग कैडर बनाकर नई चयन प्रक्रिया लागू करना व्यावहारिक नहीं है। इससे शिक्षक वर्ग का मनोबल प्रभावित होगा और लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव की अनदेखी होगी।
उन्होंने कहा कि संगठन सीबीएसई प्रणाली के विरोध में नहीं है, बल्कि उसे लागू करने की प्रक्रिया पर आपत्ति जता रहा है। उनका मानना है कि यदि व्यवस्था को मजबूत किया जाए तो वर्तमान शिक्षक ही बेहतर परिणाम देने में सक्षम हैं।
मेहरा ने सरकार से मांग की कि विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाए तथा शिक्षकों को इंडक्शन और सेवाकालीन प्रशिक्षण देकर सीबीएसई पैटर्न के अनुरूप तैयार किया जाए।
ऊना जिला इकाई शिक्षक अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर संगठन इस मुद्दे पर व्यापक रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending Videos