{"_id":"6a8d2f55044fb7d0e80ee70d","slug":"peer-nigaha-temple-una-devotees-vehicle-accident-50-injured-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसा: पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 45 घायल; तीन पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसा: पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 45 घायल; तीन पीजीआई रेफर
Tue, 25 Aug 2026 01:09 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:09 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पीरनिगाह मंदिर के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में करीब 45 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी करनाल के इंद्री क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। श्रद्धालु पीरनिगाह में दर्शन के बाद मां नयना देवी जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीरनिगाह मंदिर के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में करीब 45 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। इनमें तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र से 50 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था करीब तीन दिन पहले पीरनिगाह पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने यहां मंदिर में दर्शन किए और भंडारे का आयोजन भी किया। मंगलवार सुबह पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु मां नयना देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
पीरनिगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे उतराई वाले हिस्से में पहुंचते ही ट्रक चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का काम शुरू किया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। इनमें करीब 45 लोगों को चोटें आई हैं, जबकि चार-पांच श्रद्धालुओं को चोट नहीं लगी। सभी घायल हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
फिलहाल प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा उतराई में चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ बताया जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।