फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protocol being violated in development works: BJP

विकास कार्यों में प्रोटोकॉल का हो रहा उल्लंघन : भाजपा

Mon, 02 Nov 2026 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Protocol being violated in development works: BJP
ऊना। हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों के नाम पर राजनीतिक भेदभाव करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को ऊना जिला पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करार दिया। इसके साथ ही हरोली के बहुप्रतीक्षित बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। प्रो. राम कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से परियोजना के लिए जारी धनराशि का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और चार साल में भी सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर आगे बढ़ाने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए शिलान्यास की पट्टिका हटाए जाने पर भी सवाल उठाए। बल्क ड्रग पार्क को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में परियोजना को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि पार्क के नाम पर आए करीब 11 से 12 करोड़ रुपये तालाबों के सौंदर्यीकरण पर खर्च कर दिए गए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में देरी और बार-बार रुकावट आने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed