{"_id":"6ab171a470fa431d0603df98","slug":"rainsari-students-stellar-performance-in-table-tennis-una-news-c-93-1-ssml1048-206803-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टेबल टेनिस में रायंसरी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टेबल टेनिस में रायंसरी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Tue, 22 Sep 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायंसरी की छात्राओं ने अंडर-19 प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-1 को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में आयोजित हुई। इसके साथ ही रायसरीं स्कूल की दो छात्राओं खुशी और जसमीत कौर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में 11 सितंबर से आयोजित होगी।
विद्यालय प्रबंधन ने जीत का श्रेय कोच अनिल शर्मा, शारीरिक शिक्षक कुलदीप राज और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन ने जीत का श्रेय कोच अनिल शर्मा, शारीरिक शिक्षक कुलदीप राज और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
विज्ञापन