सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Selling potatoes by parking the car on Mandir Road proved costly.

Una News: मंदिर रोड पर कार खड़ी कर आलू बेचना पड़ा महंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Selling potatoes by parking the car on Mandir Road proved costly.
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग पर रविवार को एक किसान को कार खड़ी कर आलू बेचना महंगा साबित हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए किसान का चालान काट दिया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे एक किसान अपनी आल्टो कार सड़क के किनारे खड़ी कर उसमें से आलू बेचने लगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उसने लाउड स्पीकर भी लगा रखा था। इससे आवाजाही प्रभावित होने लगी और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इसी दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा जब मंदिर रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने कार को सड़क के बीच खड़ी देख तुरंत कार्रवाई की। किसान का 1,000 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि धार्मिक स्थलों के आसपास, विशेषकर भीड़भाड़ वाले दिनों में, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed